Doctors Strike : कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। हालांकि, हड़ताल का आह्वान करने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
हड़ताल का असर बीती रात से ही स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। IMA के मुताबिक, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक काम नहीं करेंगी।
डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद हैं। सर्जरी भी टाल दी गई हैं।
Doctors Strike : क्या है डॉक्टरों की मांग
• कोलकाता की पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए
• सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
• अस्पतालों में एयरपोर्ट की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए
• रेजिडेंट डॉक्टरों के कामकाज की स्थिति में बदलाव हो
Also Read : News : बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में हुए हत्याओं की जांच करेगी ये एजेंसी, पढ़ें | Nation One