मुंबई : टीवी पर रोजाना नए शोज आते रहते हैं, लेकिन कुछ शोज के किरदार दिल पर एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। स्टार प्लस के फेमस शो ‘दीया और बाती हम’ स्टारकास्ट मीनाक्षी सिंह राठौर जिनके चुलबुले अंदाज के सभी दीवाने थे।
यह भी पढ़ें : वर्दी की गरिमा का ख्याल न करके शराब के नशे में धुत सिपाही की वीडियो वायरल
एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी एक फैंस के दिलों पर दस्तक देने को तैयार हैं। एक्टिंग की दुनिया में कनिका माहेश्वरी पूरे 3 साल बाद एंट्री लेने जा रही हैं। इसी बीच कनिका माहेश्वरी की वेट लॉस की फोटोज सोशल मीडिया बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।
कनिका माहेश्वरी के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक 3 साल बाद एंट्री लेने के बाद कनिका ने अपने पूरे 17 किलो वजन कम कर लिया है। आप उनकी वायरल नई फोटोज से अंदाजा लगा सकते हैं वह कितनी स्लिम हो गई हैं।
कनिका ने ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में भी अहम किरदार निभाया था। 2012 में बिजनेजमैन अंकुर घई से शादी करके कनिका ने अपना घर बसा लिया था। 2015 में कनिका ने एक बेटे जन्म दिया था और इसके बाद उन्होंने करियर से ब्रेक ले लिया था।
वहीं कनिका माहेश्वरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम में मदद करने के लिए मेरे पास कोई हेल्प नहीं थी। कई बार ऐसे भी दिन थे, जब मैंने सिर्फ दाल-चावल ही बनाया।
यह भी देखें : महाकुंभ 2021: शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश
अपने वेट लॉस पर बात करते हुए कनिका ने कहा कि उन्होंने वर्कआउट के जरिए कई किलो वजन कम किया है। साथ ही उन्हों स्ट्रिक डाइट को भी फॉलो किया है, जिसकी वजह से उन्होंने प्रोसेस्ड शुगर आइटम और ग्लूटन बिल्कुल बंद कर दिया था।
इतना ही नहीं कनिका ने ये भी कहा कि कनिका के बढ़े वजन की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन का लोग मजाक उड़ाने लगे थे।
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार बनाया, इसके बाद कनिका ने इसे चुनौती के तौर पर लिया। अब कनिका एक बार फिर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं।