विविधता की लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका : राजनाथ सिंह | Nation One

विविधता की लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विविधता में एकता भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है और ऐसी अनूठी खूबी केवल भारत में ही मिलती है। उन्‍होंने कहा कि भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और विविधता लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड का बेस्‍ट मार्चिंग कन्टिनजेंट अवार्ड प्रदान करते हुए रक्षा मंत्री ने सेना और केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्‍ट्रीय पर्व है जो दुनिया को हमारी सैन्‍य शक्ति की प्रगति की झलक दिखाता है। 

केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के लिए श्रेष्‍ठ दस्‍ते का पुरस्‍कार ग्रहण करने के बाद दिल्‍ली पुलिस के संयुक्‍त आयुक्‍त रॉबिन हिबू ने इसे गौरव का पल बताया क्‍योंकि दिल्‍ली पुलिस को 14 वर्ष के बाद यह पुरस्‍कार मिला है। 

जाट रेजिमेंट को सैन्‍य श्रेणी में श्रेष्‍ठ मार्चिंग दस्‍ते का पुरस्‍कार दिया गया। ब्रिगेडियर आदर्श के बुटैल ने कहा कि इस वर्ष की परेड के लिए जाट रेजिमेंट ने काफी मेहनत की।