
चमोली में 5 नवंबर होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उपचुनाव…
चमोली: कई महीने से खाली चल रही चमोली जिला पंचायत की कुर्सी के लिए तारिख का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनाव से पहले चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। शाम 3 बजे मतगणना होगी। उन्होनें कहा कि उपनिर्वाचन के लिए 1 नवंबर को नामांकन होगा।
बता दें कि थराली भाजपा विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी उपचुनाव के लिए मैदान में उतरी थी। विधायक का चुनाव जितने के बाद जिला पंतायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने अध्यक्ष का चार्ज ग्रहण कर लिया, मगर सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया गया।
जिसके चलते मुन्नी देवी विधायक के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बनी रही थी।वही इसी मामले पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बुटोला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।इसमें मुन्नी देवी पर लाभ के दो पदों पर एक साथ काम करने का आरोप लगाते हुए अदालत से कार्रवाई की मांग की। मामले की सुनवाई होने के बाद विधायक मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चमोली में जिला पंचायत की कुर्सी खाली हो गई थी। इसी को देखते हुए चमोली जिले में निकाय चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।