उत्तराखंड के 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए रविवार को हुए मतदान की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 92 में से कुल 84 नगर निकायों पर रविवार को वोटिंग हुई थी। 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों पर आज फैसला आएगा। प्रदेश में मेयर पद के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा-कांग्रेस ही के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।
देहरादून नगर निगम
देहरादून की मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। अबतक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 1143 वोटसे आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार नगर निगम
हरिद्वार में कांग्रेस की मेयर महिला प्रत्याशी अनीता शर्मा दूसरे राउंड में करीब 2400 वोटों से आगे चल रही हैं।
हल्द्वानी नगर निगम
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम सीट पर मेयर पद पर भाजपा के जोगेंद्र सिंह रौतेला आगे चल रहे हैं।
कोटद्वार नगर निगम
कोटद्वार में मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे चल रही हैं।
ऋषिकेश नगर निगम
ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशी भाजपा की पूनम ममगाईं 10 हजार वोटों से आगे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर।
रुद्रपुर नगर निगम
रुद्रपुर में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी रामपाल लगभग आगे दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नंदलाल।
काशीपुर नगर निगम
काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी आगे चल रही हैं।