Digital Strike : Fake न्यूज के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक, मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक | Nation One

Digital Strike

Digital Strike : केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत सूचनाएं फैलाए जाने के मामले में 8 YouTube चैनलों को बंद कर दिया है।

इन यूट्यूब चैनलों में 7 चैनल भारतीय है, जबकि एक पाकिस्तानी है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई IT नियम 2021 के तहत की है। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी है।

सरकार द्वारा जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनके 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 85 लाख 73 हजार के करीब सब्सक्राइबर थे।

Digital Strike : क्यों किया गया ब्लॉक?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस पर कहा कि, ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए इन YouTube चैनल को ब्लॉक किया गया है।’

मंत्रालय ने आगे कहा कि, ‘इन यूट्यूब चैनलों में से कुछ चैनलों पर प्रकाशित कंटेंट भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाना वाला था। इन यूट्यूब चैनलों के विभिन्न वीडियो में कई झूटे दावे किए गए थे।

Digital Strike : ये है ब्लॉक हुए 8 YouTube चैनलों के नाम

केंद्र सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए 7 यूट्यूब चैनलों में लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, एएम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सरकार अपडेट, सीटॉप 5टीएच और सब कुछ देखो शामिल हैं। जबकि एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल न्यूज की दुनिया को भी ब्लॉक किया गया है।

Also Read : Sameer Wankhede : पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस | Nation One