Banke Bihari को भक्त ने पहनाया 85 लाख का सोने का हार, 1 महीने में बनकर हुआ तैयार | Nation One

Banke Bihari : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक भक्त ने डेढ़ किलो सोने का हार चढ़ाया है। इसकी कीमत 85 लाख रुपए बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक हार को रायपुर के एक भक्त ने अर्पित किया है।

इस हार को बनने में करीब 1 महीने का समय लगा है जिसे दिल्ली के कृष्णा नगर के ज्वैलर्स ओम शिव गिरी के यहां बना है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है।

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, मालदेवता में बादल फटने से तबाही | Nation One

Banke Bihari : नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाया गया हार

जारी किए गए वीडियो में ज्वैलर्स ओम शिव गिरी ने बताया, यह हार नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाया गया है। इसमें डेढ़ किलो सोना लगा है। इसकी लागत 84 लाख 21 हजार है। इस हार की डिजाइन भक्त ने ही तैयार की।

हार बनाने वाले ज्वैलर्स ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उसके द्वारा यह हार बनाया गया और उसे भगवान बांके बिहारी को पहनाया गया। लेकिन मंदिर प्रशासन ने अभी हार चढ़ाने के संबंध में कोई जानकारी या तस्वीर जारी नहीं की है।

Also Read : NEWS : कानूनी विवाद में फंसी ’72 हूरें’, निर्माता-निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज | Nation One