Delhi रोहिणी के Suicide Case में जल्द होगी गिरफ्तारी

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में 31 दिसंबर को प्राची नाम की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 9 दिन बाद एफआईआर दर्ज किया था। परिवार वालों का आरोप है कि वारदात के बाद से ही प्राची का पति गौरव विज और सास नीता विज फरार है, जिनकी पुलिस अधीरता से तलाश कर रही है।

बता दें कि रोहिणी सुसाइड केस में नेशन वन की खबर का बड़ा असर हुआ है। नेशन वन ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वहीं पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट और लुक आउट नोटिस जारी कराया है।

आइए आपको बताते हैं लुकआउट नोटिस का क्या मतलब होता है। लुकआउट नोटिस का यह मतलब होता है कि यदि अपराधी किसी देश से बाहर जाने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाता है और इसी के साथ यदि वह विदेश से अपने देश लौटता है तो भी उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया जाता है। जिसके बाद अगर गौरव और उसका मां कहीं भी दिखते है तो उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

आपको बता पूरे मामले में  नेशन वन के संवाददाता पुनीत गोस्वामी ने पुलिस से बात की तो  पुलिस ने  इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगें। साथ ही पुलिस ने कहा की जल्द ही गौरव को भगाने वाले उसके दोस्तों पर भी सख्ती से कार्रवाई होगी।  मामले में कार्रवाई के बाद  प्राची की घर वालों ने पुलिस और मीडिया का धन्यवाद किया है। अब  देखना होगा कि गैर जमानती वारंट और लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करती है।