चार घंटे में दो बार भूकंप से हिली दिल्ली

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर के आसपास का हिस्सा शुक्रवार को चार घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटकों से हिल गया। सबसे पहले सुबह 4.26 मिनट पर पहली बार और 8.13 मिनट पर दूसरी बार। पहली बार दिल्ली एनसीआर में सुबह-सुबह  जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तब 4.26  मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली से सटे हरियाणा का रोहतक था। भूकंप का केंद्र जमीन के 22 किलोमीटर भीतर था। दूसरी बार सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार हरियाणा के पानीपत में भी ये झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 बताई जा रही है। हरियाणा के रोहतक में ही भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप के झटके काफी हल्के थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि भूंकप के झटको को लेकर वो पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिस वक़्त भूकंप आया उस वक़्त सुबह की नमाज का वक़्त था। ऐसे में दिल्ली स्थित सुनहरी बाग़ की मस्जिद के कई नमाज़ियों ने भूकंप के झटके महसूस किए और इसे लेकर अपने अनुभव साझा किए. उनका कहना है कि 5 से 7 सेकेंड तक झटके महसूस किए।
अभी तक दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा से कहीं भी किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप के झटके काफी हल्के थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि भूंकप के झटको  को लेकर वो पूरी
रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. भूकंप के झटकों के बाद बहुत से आम लोगों ने सोशल मीडिया पर झटके महसूस किए जाने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। किसी ने भी नुकसान की कोई बात नहीं की है। भूकंप की वजह काफी लोग डर गए और वे अपने घरों से बाहर आ गए।

One thought on “चार घंटे में दो बार भूकंप से हिली दिल्ली

  1. Ищете страховка осаго? Сarbox30.ru, тут все для вашего автомобиля: автоэлектроника и установка сигнализаций в Астрахани, страхование, кредиты. Познакомьтесь с нашими новостями из мира авто, или рассчитайте страховку Каско и ОСАГО – мы собрали все про полисы ОСАГО и страхование автомобиля, ознакомьтесь с распродажами в автосалонах Астрахани. Наш портал будет интересен любому автолюбителю!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *