दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। दिल्ली की सत्ता इस बार फिर से आम आदमी पार्टी के हाथ में आ चुकी है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार आम आदमी पार्टी के खाते में चार सीटें कम आई हैं वहीं भाजपा को 4 सीटों की बढ़त मिली है।
आम आदमी पार्टी को 70 में से 63 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 7 सीटें ही आई हैं वहीं कांग्रेस ने इस बार अपना खाता नहीं खोला है। आपको बता दें कांग्रेस के सिर्फ तीन उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा पाए हैं बाकि कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है।
आम आदमी पार्टी के लिए आज खुशी का दिन है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी का भी आज जन्मदिन है, पार्टी कार्यालय में उन्होंने केक काट कर जन्मदिन मनाया।
भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार उनका वोट प्रतिशत कुछ बढ़ा है।