Delhi Election 2020 : टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती है आप- बीजेपी सासंद

CAA और भाजपा के समर्थन में युवाओं ने विजय संकल्प रैली निकाली। यह रैली प्रदेश भाजपा कार्यलय से शुरू होकर राजधानी के विभन्न हिस्सों से गुजरते हुए पार्टी कार्यलय में समाप्त हुई। रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि कांग्रेस, आप और सारी कम्युनिस्ट पार्टी नागरिकता कानून को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है और झूठ फैला रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद विजय गोयल और मीनाक्षी लेखी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच मनोज तिवारी ने कहा कि देश की प्रगति और उसे आगे बढ़ाने में युवाओं का योगदान सबसे अधिक है। युवा देश की एकता और अखंडता की शपथ लेते हुए CAA पर झूठ व भ्रम का महौल बनाने वालों के खिलाफ सड़क पर उतरे है।

वहीं विजय गोयल ने कहा कि विजय संकल्प रैली ने केजरीवाल सरकार की दिल्ली से राजनीतिक विदाई तय कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के कामों में तेजी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि, केजरीवाल सरकार ने पांच सालों तक युवा, महिला, किसान, मजदूर और आम आदमी को छलने का काम किया है। यह सरकार टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती है।