Delhi News: Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला | Nation One

delhi news

Delhi News: पेमेंट एप Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

बता दें कि 22 फरवरी को एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने दक्षिण दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की कार को अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से टक्कर मार दी थी। वहीं डीसीपी का ड्राइवर दीपक अरबिंदो मार्ग पर पेट्रोल भरने गया था।

Delhi News: क्यों किया गिरफ्तार ?

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से फरार हो गए थे। लेकिन ड्राइवर दीपक ने कार का नंबर नोट कर लिया और शिकायत दर्ज कराई। साथ ही डीसीपी को घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढे़ – Uttarakhand: कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित, पुलिस महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं | Nation One

पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो कार का नंबर गुरुग्राम की एक कंपनी का निकला। पुलिस ने घटना के बारे में कंपनी के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि कार GK-2 में रहने वाले विजय शेखर शर्मा के पास है। जिसके बाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।