ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Delhi - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी, बोले- 'भविष्य में युद्ध हिंसक और अप्रत्याशित होंगे'
Delhi - भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भविष्य में युद्ध को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। राजनाथ सिंह ने 77वें सेना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि आने वाले दिनों में संघर्ष और युद्ध अधिक हिंसक तथा अप्रत्याशित हो जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके साथ ही अनेक देशों में गैर-सरकारी तत्वों’ का उभरने और उनका आतंकवाद का सहारा लेने पर भी चिंता जाहिर की है।

Delhi -भारतीय सेना आधुनिक बन रही- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा है कि केंद्र सरकार भारत के सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें बदलती हुई विश्व व्यवस्था और जंग बदलते चरित्र का ध्यान रखना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और युद्ध अधिक हिंसक तथा अप्रत्याशित होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जंग में गैर परंपरागत और विषम तरीकों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।

Delhi - साइबर और अंतरिक्ष नए युद्ध क्षेत्र- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ये भी कहा है कि दुनिया में तकनीक में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में भविष्य की जंगों में बहुत हद तक बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनाथ सिंह ने आगे ये भी कहा कि साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र अब तेजी से नए युद्ध क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। इसके साथ ही पूरी दुनिया में विमर्श का युद्ध भी लड़ा जा रहा है। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को इन अनेक चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा है।

Delhi - शांति के लिए ताकत जरूरी- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर  छत्रपति शिवाजी की भूमि और बाल गंगाधर तिलक जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने ये भी कहा कि शांति कायम करने के लिए ताकत जरूरी है और रणनीतिक स्वायत्तता के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। राजनाथ सिंह ने आगे ये भी कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए मजबूत सुरक्षा प्रणाली, मजबूत सेना और सुरक्षित सीमाओं की आवश्यकता है। रिपोर्ट - आस्था पूरी  

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed