Delhi : कोर्ट ने दिल्ली की शाहबाद डेरी इलाके में लड़की की हत्या के आरोपी साहिल को 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में पुलिस के कुछ सवालों का जवाब वह नहीं दे रहा है। इसी वजह से पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साहिल ने पुलिस से ये भी कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बताया कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी। जिसकी वजह से वह गुस्से से आगबबूला था।
Delhi : पुलिस को चकमा देने की कोशिश
दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल ने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद से उसने अपना फोन बंद कर दिया था। बुलंदशहर पहुंचने के लिए साहिल ने दो बसें बदली थीं।
हत्या के बाद आरोपी उसने शातिराना तरीके से रिठाला में हथियार छुपाया और अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बस में सवार होकर बुलंदशहर पहुंचा। बुआ के घर पहुंचकर भी उसने उनको हत्या के बारे में कुछ नहीं बताया। जब दिल्ली पुलिस उसका पीछा करते हुए बुआ के घर पहुंची तब परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई।
Delhi : क्या था मामला?
सोमवार (29 मई) को दिल्ली के शाहबाद डेरी में 16 साल की लड़की की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। इस भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्थर उठाकर लड़की के सिर पर कई बार पटका। हत्या की खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
हत्या के बाद वो रिठाला भाग गया था और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया। इसके बाद यूपी के बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर में जाकर छिप गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उसी दिन बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई। वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है।
Also Read : Shraddha Murder Case की चार्जशीट नहीं होगी प्रसारित, Delhi HC का फैसला | Nation One