
बर्फीली हवाओं से ठिठुर रही राजधानी दिल्ली, ठंड ने तोड़ा 6 सालों का रिकार्ड
दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। जिससे अब वहां के लोगों का कड़ाके की ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर से ठंड ने दस्तक दी है। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। वही इसी के साथ दिल्ली में ठंड ने 6 सालों का रिकार्ड तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, हल्द्वानी में शुरू की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रविवार से तापमान में मामूली राहत थी। वही रविवार को भी न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया था। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी की चुभन का ज्यादा अहसास हो रहा है। वही मौसम विभाग की मानें तो 31 जनवरी को बारिश के बाद फिर से मौैसम के साफ होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई आम जन की मुश्किलें, आवाजाही पूरी हुई ठप
जिससे अभी भी दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। 30 जनवरी को फिर से राजधानी दिल्ली में हल्की से बारिश की संभावना है। जिससे ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा। वही इसी के साथ दिल्ली मे घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किले बढ़ाई हुई है। सुबह से शाम घने कोहरे की वजह से लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वही मौसम विभाग ने फिर से 30 जनवरी कोे हल्की सी बारिश की संभावना जताई है। जिससे अब ठंड में और ज्यादा इजाफा हो सकात है।