
VIDEO: देहरादून: जागो सरकार जागो अब तो लोगों के जान पर बन आई है…!
देहरादून: पता नहीं सरकार और उनके कर्मचारियों की नींद कब खुलेगी। शायद तब खुलेगी जब कोई बहुत बड़ा हादसा हो जाएगा। कहने को तो हम राजधानी में रहते है लेकिन यहां के हाल तो दिन प्रतिदिन बतर ही होते जा रहे है। आप सोच रहे होगें हम किसी बारे में बात कर रहे है…?
बस थोड़ी सी टूटी होती है , थोड़े से गड्ढे होते…
तो आपको बता दे कि हम मजबूत सड़कों की बात कर रहे है। जो बस थोड़ी सी टूटी होती है , थोड़े से गड्ढे होते है, और ज्यादा से ज्यादा बरसात में पानी भर जाता है और जिनको इनकी जानकारी नहीं होती है वो बस इसमें गिर जाते है। क्यों मिली न राजधानी में आपको इतनी मजबूत सड़के।
यहां कोई अंडर कंस्ट्रक्शन सड़के नहीं बल्कि…
आज हम आपको सड़के देखा रहे है यहां कोई अंडर कंस्ट्रक्शन सड़के नहीं बल्कि हुक्मरानों द्वारा कागजों में बनाई गई एक मजबूत और पक्की सड़क है। मजबूत इतनी कि पिछले एक डेढ़ साल से रिपेयर करने की भी जरूरत नहीं पड़ी। जब जनप्रतिनिधि सो रहे हो तो किसी की क्या मजाल कि उन्हें नींद से जगा दें।
देहरादून के प्रीत विहार रोड के मुआइने पर…
दरअसल देहरादून के प्रीत विहार रोड के मुआयने पर गई हुई हमारी टीम ने जो कुछ नज़ारा देखा वो आपके सामने है। यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बार बार पार्षद से शिकायत करने के बाद भी इन सड़को की हालत को लेकर उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे है। इसकी वजह से लोगों की जान जाते जाते बचीं है। वहीं रात में तो वहां की रोड लाइट्स भी काम नहीं करती है। आप विडियो में देख सकते है कैसे यहाँ के लोग परेशानियों का सामना कर रहे है।