देहरादून: कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर…

देहरादून: कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर...

देहरादून: कैबिनेट बैठक में कर्इ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में एयरो स्पोर्ट्स की नियमावली को मंजूरी दी गर्इ है। साथ ही पैराग्लाइडिंग की नियमावली को मंजूरी देने के साथ ही ऑपरेटर की योग्यता को निर्धारित किया गया है। नियमावली के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान भी किया गया। इसके साथ ही रिवर राफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग नियमावली में संशोधन कर उसे व्यवहारिक बनाया गया है।

इस दौरान रिवर राफ्टिंग विलंब शुल्क में संशोधन…

बैठक में कैबिनेट के पूर्व ऑडिट विभाग की वेबसाइट को लॉन्च किया। साथ ही लेखा विभाग को डिजिटल बनाते हुए जिले की लेखा परीक्षा को ऑनलाइन किया गया है। वहीं, डैशबोर्ड बोर्ड की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही बैठक में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में असुविधा का समाधान किया गया। इस दौरान रिवर राफ्टिंग विलंब शुल्क में संशोधन का प्रावधान किया गया। एक जुलाई से 31 जुलाई के बाद 1000 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा। साथ ही गंगा के अतरिक्त और नदियों पर भी रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी गर्इ है। रिवर राफ्टिंग के दौरान धूम्रपान और नशे को प्रतिबंधित किया गया है।

अब राज्य में धन बल से किसी भी व्यक्ति…

वहीं प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर कैबिनेट में अब नियमावली को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में धन बल से किसी भी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन नहीं करवाया जा सकेगा। कैबिनेट ने इसके लिए बकायदा एक कानून बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। जिसके बाद अगर कोई संस्था या कोई भी व्यक्ति कानून से अलग धर्म परिवर्तन करवाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पुलिस आरक्षी, मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली को मंजूरी।
  • पुलिस आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया निर्धारित
  • पुलिस घुड़सवार दल सेवा नियमावली को मंजूरी।
  • पुलिस मोटर परिवहन शाखा की सेवा नियमावली को मंजूरी।
  • यू कोस्ट के सातवें वेतनमान को मंजूरी
  • धार्मिक स्वतंत्रता नियमावली अधिनियम नियमावली में संशोधन। छल कपट करने का अधिकार एवं
  • सबूत को सिद्ध करने का भार उसी संस्था पर तय किया गया।
  • रिवर राफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग नियमावली में संशोधन कर व्यवहारिक बनाया गया।
  • पैराग्लाइडिंग के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई। ऑपरेटर की योग्यता को निर्धारित किया गया एवं
  • नियमावली के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान किया गया।
  • एयरो स्पोर्ट्स के लिए नियमावली बनाई गई।
  • साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आने वाली असुविधा का समाधान किया गया।
  • रिवर राफ्टिंग के दौरान धूम्रपान और नशे को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।