Dehradun: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की मालदेवता में डूबने से मौत | Nation One

dehradun

Dehradun: उत्तराखंड में हादसें थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। बता दें कि देहरादून के मशहूर पिकनिक स्पॉट मालदेवता पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF टीम घटनास्थल पर पहुंची। और जांच के दौरान पानी में तलाशी अभियान चलाया गया।

Dehradun: ऐसे हुई घटना

जिसके तहत पानी की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया। बता दें कि मृतक युवक की पहचान मयूर विहार निवासी रवि रावत उम्र 16 के तौर पर हुई है।

Also Read: Breaking News: देहरादून से एसएसपी व डीएम का तबादला, जानिए किन को मिली कमान | Nation One

दरअसल रवि अपने दोस्तों के साथ माल देवता घूमने आया था। और जब वह नहाने के लिए झरने के पास पहुंचा तो पानी में डूब गया।

हालांकि साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था।SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में शव बरामद किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि बरसात के समय माल देवता पर अक्सर खतरा बना रहता है। दरअसल यहां पानी का स्तर बढ़ जाता है। जिस वजह से नहाने को मना किया जाता है।

ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके है जब जल स्तर बढ़ने की वजह से युवकों ने जान गवाई है।