देहरादून : रिश्तेदार ने ही कर दी दंपति पर फायरिंग,पत्नी की मौत,पति की हालत गंभीर

देहरादून: राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक दंपति पर उनके ही रिश्तेदार ने फायरिंग कर दी। मामला गुरुवार देर रात माता मंदिर रोड का है। जानकारी के मुताबिक एक दंपती पर उनके ही रिश्तेदार द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यर भी पढ़ें: VIDEO: एक बार फिर अपने फैन्स का दिल जीत लिया सचिन ने…

बदले के रूप में रिंकू ने दिया घटना को अंजाम…

घटना के बाद एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। बताया गया कि यह घटनी देर रात रात 11: 45 बजे की है। मृतका कामना रोहेला बुटीक संचालक है। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।