देहरादून: विरोध के बीच देहरादून के गांधी पार्क का गेट बंद, रुड़की बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

देहरादून शहर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के बीच रविवार को पुलिस ने गांधी पार्क का गेट बंद कर दिया।

अब यहां लोग गेट पर प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे, बल्कि सीधे भीतर जा सकेंगे। दूसरी ओर, शहर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

सोमवार को कुछ जगहों पर प्रदर्शन की सूचना से पुलिस सतर्क हो गई है।

राजधानी में सीएए के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क से लेकर नेहरू कॉलोनी तक प्रदर्शन कर रहे हैं।

रविवार को सुबह कांग्रेस ने गेट पर प्रदर्शन किया। इसमें कई संगठनों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई।

तत्काल गांधी पार्क के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसके साथ ही पूरे गेट को बेरिकेडिंग से कवर कर दिया गया।