29 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

29 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

मेष राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी, भाई आदि के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क राशि: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

सिंह राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कन्या राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

तुला राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।