23 दिसंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

22 दिसंबर राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे...

मेष राशि: मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण या अन्य व्यावसायिक समस्या देने वाला होगा। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि: चली आ रही समस्या का समाधान मंगल कराएगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि: शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी से टकराव न होने दें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क राशि: चली आ रही समस्या मंगल दूर करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है।

तुला राशि: रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन बहुप्रतीक्षित कार्य होने की भी संभावना है।

मकर राशि: मंगल का परिवर्तन पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा, जिससे रुके हुए कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि: आपकी राशि से दूसरे मंगल होगा। वाणी पर संयम रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। निर्माण कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।