20 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक योजना को कार्य रूप में परिणित करने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि: शासन सत्ता का सहयग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: विरोधी सक्रिय रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भाग—दौड़ रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कुंभ राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।