15 दिसंबर राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे..

मेष राशि:- यात्रा देशाटन का योग, वीज़ा अप्लाई करने के लिए दिन अच्छा, सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। आज आपका शुभ रंग- पीला और लाल।

वृषभ राशि :- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, ग्रह-गोचर बहुत अच्छे, जो चाहें जैसा चाहें हासिल करें। आज आपका शुभ रंग- हरा और नीला।

मिथुन राशि :- वाक्चातुर्यता के बल पर काम निकाल लेंगे, नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे, दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग- हरा और नीला।

कर्क राशि :- व्यर्थ विवाद और झगड़े से बचें, मकान-वाहन के क्रय का योग, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपका शुभ रंग- श्वेत और नीला।

सिंह राशि :- ग्रह-गोचर दो तरफ़ा प्रभाव देगा, सुबह ऊर्जावान रहेंगे, शाम को थका-थका महसूस करेंगे, हताश न हों, रात्रि के बाद ग्रह-गोचर ठीक।

कन्या राशि :- शादी-विवाह सम्बन्धी वार्ता सफल रहेगी, व्यापारी हैं तो सेल अच्छी होगी, रोमांस के लिए दिन अच्छा।

तुला राशि :- भौतिकता पर खर्चा होगा, यात्रा-देशाटन पर खर्चा होगा, थोड़ा-सा शुभ समाचार मिल सकता है, हताश न हों, शाम तक सुधार शुरू हो जाएगा।

वृश्चिक राशि :- सरकारी कार्यों में सफलता, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, चुनाव लड़ने के लिए अच्छा दिन, आनंद लें।

धनु राशि :- संतान संबंधी चिंता रहेगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, कार्य-व्यापार की दृष्टि से अच्छा दिन, शाम तक अच्छा समाचार मिलेगा।

मकर राशि :- स्वभाव में परिवर्तन लाएं, जिद से बचें, योजनाएं गोपनीय रखें, किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे, शाम के बाद ग्रह-गोचर अच्छा।

कुंभ राशि :- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, प्राइवेट जॉब में अनुबंध हासिल करें, अच्छा दिन, भाग्य को दोष न दें यदि चूक गए तो।

मीन राशि :- महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, ग्रह-गोचर कठिन लेकिन रात तक ठीक हो जाएगा।