चक्रवात ‘निसर्ग’ का खतरा, मुंबई-गुजरात-दमन के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी | Nation One
आज करीब 1 से 2 बजे के बीच चक्रवात निसर्ग अलीबाग तट से टकराएगा। तूफान की रफ्तार 110–120 किमी/घंटा बताई जा रही है। मुंबई और गुजरात के कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं महाराष्ट्र में NDRF की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को समुंद्र किनारे जाने से रोका गया है। चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात ‘निसर्ग’ को लेकर राज्य के लोगों से दो दिन तक घरों के बाहर न आने की अपील की है।
चक्रवात तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर दिखना शुरू हो गया है। रत्नागिरी में बारिश हो रही है और साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं।
पुणे ग्रामीण इलाकों में भी तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई से इस समय 115 किमी और सूरत से 395 किमी की दूरी पर है।