Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. West Bengal
  3. तबाही मचाने दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा Cyclone Mocha, NDRF की टीमें तैनात | Nation One
 तबाही मचाने दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा Cyclone Mocha, NDRF की टीमें तैनात | Nation One
West Bengal

तबाही मचाने दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा Cyclone Mocha, NDRF की टीमें तैनात | Nation One

May 14, 2023 151

Cyclone Mocha : चक्रवाती तूफान मोचा ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां समंदर की लहरें उफान पर हैं, वहीं हवाएं भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। आईएमडी की मानें तो Cyclone Mocha ने बांग्लादेश में चटगांव, बरिसाल तटीय क्षेत्रों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

IMD का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान म्यांमार- बांग्लादेश तट से टकराएगा। मोचा की चेतावनी के बाद NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोचा पिछले करीब चार दिनों से सुर्खियों में बना है। मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि कुछ घंटों में मोचा गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

बीते शनिवार से ही मोचा ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। अब यह तूफान भयंकर रूप धारण करने जा रहा है। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने लेटेस्ट सूचना दी है कि मोचा का प्रभाव छत्तोरग्राम और बरिसाल डिवीजनों के तटीय क्षेत्रों पर शुरू हो गया है।

Cyclone Mocha : 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

बीएमडी ने बताया है कि चक्रवात मोचा 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

बीएमडी ने बताया कि मध्य रात को छत्तोग्राम बंदरगाह से करीब 490 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, कॉक्स बाजार बंदरगाह से 410 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, मोंगला बंदरगाह से 530 किलोमीटर दक्षिण में और पायरा बंदरगाह से 460 किलोमीटर दक्षिण में मोचा का असर दिखा है।

आज यह चक्रवाती तूफान और भयंकर हो जाएगा और हवा रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 210 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ेगा और दोपहर तीन बजे तक कॉक्स बाजार – उत्तर म्यांमार के तट को पार करने की संभावना जताई गई है।

Cyclone Mocha : ANDRF की टीमें तैनात

मोचा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को भी प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन ने मछुआरों के साथ ही आम लोगों को भी समंदर तट से दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेषकर मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में जाने पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है।

Also Read : Cyclone Mocha को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जानें कैसे रखें जाते है तूफानों के नाम | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Gujarat

Cyclone Biparjoy से गुजरात में मची भीषण तबाही,

by nationone_author June 16, 2023

Cyclone Biparjoy : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने पहले तो मानसून को तय समय सीमा में केरल

Gujarat

Cyclone Biparjoy : खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, इस

by nationone_author June 12, 2023

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता रहा है। ताजा खबर यह है कि इसका

West Bengal

कुछ घंटें में Biparjoy Cyclone लेगा विकराल रूप,

by nationone_author June 11, 2023

Biparjoy Cyclone : देश में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इस बार बंगाल की

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy