Crime : पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई पड़ोसी महिला की हत्या, पढ़ें | Nation One

Crime : अल्मोड़ा जिले में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। पड़ोस में रह रहे लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो गुस्से में आगबबूला हुए पति ने पड़ोसी महिला पर दरांती से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना लमगड़ा ब्लॉक के धूरासंग्रोली क्षेत्र की है। जहां पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने के चक्कर मे एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। बुधवार रात यहां आरोपी प्रकाश राम अपनी पत्नी और मां के साथ घर में मारपीट कर रहा था।

Uttarakhand : Crime: भाई-बहन के साथ पड़ोस में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार | Nation One

इस दौरान पड़ोसी होने के नाते भुवन राम, उसकी पत्नी ममता देवी और माता माधवी देवी बीच-बचाव की कोशिश करने लगे। लेकिन प्रकाश के सिर पर तो मानों खून सवार था। पड़ोसियों ने उसे पत्नी-मां के साथ मारपीट न करने को कहा तो प्रकाश पड़ोसियों से ही झगड़ा करने लगा।

इस दौरान प्रकाश ने माधवी देवी पर दरांती से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी प्रकाश राम को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना में इस्तेमाल दरातियां भी बरामद की गई हैं।

अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रकाश राम से पूछताछ कर रही है। उसने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूली है। मामले की जांच जारी है।

Also Read : Crime : धर्म परिवर्तन का दबाव बना युवक को बनाया कुत्ता, तीन गिरफ्तार | Nation One

NEWS : श्री कृष्ण की पूजा पर शौहर ने दिया तलाक, फिर शहनाज ने आरोही बन की दोस्त संग शादी | Nation One