Crime : मुंबई में एक 31 वर्षीय मेक्सिकन महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एक क्लब में डिस्क जाकी (डीजे) है। आरोपी उसका प्रबंधक है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने काम दिलाने के बहाने 2019 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के बताया कि 2019 से आरोपित मेक्सिकन महिला के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता मुंबई में रहती है। उसको काम की तलाश थी। इस दौरान 2017 में इंटरनेट के जरिए उसकी मुलाकात आरोपित से हुई।
आरोपित ने उसे काम का लालच देकर 2019 में अपने बांद्रा स्थित घर पर बुला लिया। वहां आरोपित ने महिला के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
Crime : शादी के बाद भी की संबंध बनाने की मांग
महिला ने बताया कि आरोपित ने उसे क्लब में बतौर डीजे काम दिलाया। उसके बहाने वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने मना किया तो उसे काम से निकालने की धमकी भी दी। वह शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियो और तस्वीरें भी लेता था। उन वीडियो और तस्वीरों के सहारे वह उसको ब्लैकमेल करता था।
आरोपित ने जबरन कई बार उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। आरोपित ने 2020 में शादी की। उसको लगा अब वह उसका पीछा छोड़ देगा, लेकिन फिर भी वह उसे अश्लील मैसेज भेजा करता था। वह उसके साथ संबंध बनाने की मांग करता था।
Also Read : Crime : 350 रुपये की बिरयानी के लिए किशोर की हत्या, 60 बार चाकू मारकर आरोपी ने किया डांस | Nation One