Crime : गाजियाबाद में निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, हालत जान कांप जाएगी रूह | Nation One

Crime

Crime : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज सुबह एक ट्वीट करके निर्भया जैसे ही भयावह घटना की जानकारी दी।

उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि रात में गाजियाबाद से दिल्ली लौट रही एक लड़की को गुंड़े जबरन गाड़ी में उठा ले गए। अज्ञात जगह पर पांच लोगों ने उसके साथ दो दिनों तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसा दी।

Crime : सड़क किनारे एक बोरी में लड़की बरामद

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सड़क किनारे एक बोरी में लड़की बरामद की गई है। वह जिंदा है, दरिदें उसके गुप्तांगों में रॉड घुसी हुई छोड़कर गए हैं।

उन्होंने बताया कि लड़की अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। उन्होंने गाजियाबद के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। 

Crime : 38 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

गाजियाबाद पुलिस को इस संबंध में दो दिन पहले जानकारी मिली थी कि 38 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पुलिस ने अनुसार सभी आरोपी महिला के जानकार हैं और उनका प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

इस संबंध में सीटी एसपी ने बताया कि थाना नंदग्राम क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस संबंध में थाना नंदग्राम में मामला दर्ज करके चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला का मकान के कब्जे को लेकर पूर्व से परिचित अभियुक्तों के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई विचाराधीन है।

Also Read : Nirbhaya Case : 7 साल बाद मिला निर्भया को इंसाफ, फांसी पर लटकाए गए निर्भया के दोषी | Nation One