Crime : पत्नियों को नींद की दवा देकर 4 पुरुषों ने अदला-बदली, वीडियो भी बनाया | Nation One

Crime : 4 पुरुषों द्वारा नींद की दवा देकर अपनी पत्नियों की अदलाबदली करने का मामला सामने आया है। इंटरनेट के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए इन चारों पुरषों के खिलाफ यौन शोषण करने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इन चारों पुरुषों को दोषी  करार कर दिया गया है और इनकी सजा का ऐलान अगले साल होगा। मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना सिंगापुर की है।

यहां चार पतियों पर आरोप है कि इन्होंने अपनी पत्नियों को नींद की दवा ‘Dormicum’ देकर उनकी अदलाबदली कर शारीरिक संबंध बनाए हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर तीन और लोगों को आरोपी बताया गया है।

Crime : 2010 से 2018 के बीच यौन शोषण का शिकार

रिपोर्टस के मुताबिक नींद की दवा के चलते जब चारों महिलाएं नशे में होती थी तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियोज रिकॉर्ड किए जाते थे।

ये वीडियो कोई और नहीं बल्कि उनके पति ही रिकॉर्ड किया करते थे। चारों पतियों की ओर से ये सिलसिला काफी लंबे समय तक चला। पीड़ित महिलाओं को 2010 से 2018 के बीच यौन शोषण का शिकार बनाया गया।

Crime : ऑनलाइन फोरम ‘सैमीबॉय’ पर मिले सभी आरोपी

आपको बता दें इन आरोपियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है क्योंकि इससे उनकी पत्नियों की पहचान जुड़ी हुई है। सुनवाई के दौरान भी आरोपियों को कोड से संबोधित किया गया।

ये सभी आरोपी ऑनलाइन फोरम ‘सैमीबॉय’ पर मिले थे। जिसके बाद चारों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

Also Read : Crime : बंद हो चुके फर्जी चैनल तहलका इंडिया के फर्जी पत्रकार अनुज अग्रवाल का गुजरात मे नया कारनामा, मुकदमा दर्ज | Nation One