भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बता दें कि पिछले कई दिनों में कोविड -19 के 40,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं केरल में प्रतिदिन 20,000 से अधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं। केरल में 116 मरीजों की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखते हुए राज्य में आज से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं 37,306 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
वर्तमान समय में केरल में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 33,70,137 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में 16,702 हो गई है। राज्य में अब तक 31,92,104 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।
सूत्रों के मुताबित केरल के बाद महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस दर्ज हुए है। महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 6,600 मामले दर्ज किए गए हैं और 231 लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन का अभियान भी जोरो- शोरो से चल रहा है। कोविड-19 ओआरजी वेबसाइट के मुताबिक, भारत में कुल 45,60,33,754 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।
देश में कुल संक्रमित – 3,16,12,794
कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या – 3,07,73,555
देश में कुल मौतें – 4,23,842
देश में कुल एक्टिव केस – 3,99,315