सफाईकर्मी के ना होने पर खुद सैनिटाइजेशन के लिए निकले खुड़बुड़ा के वार्ड 24 के पार्षद विशाल कुमार | Nation One

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते जगह-जगह सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में देहरादून के खुड़बुड़ा के वार्ड नं. 24 के पार्षद विशाल कुमार भी अपने इलाके को सेनेटाइज करने के लिए खुद निकल पड़े।

पार्षद विशाल कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में सैनिटाइजेशन के लिए जो सफाई कर्मी तैनात है, उसने आज आराम करने के लिए छुट्टी मांगी। पार्षद द्वारा सफाईकर्मी को छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद सफाईकर्मी की ड्यूटी पार्षद यानी विशाल कुमार ने निभाई।

पार्षद ने सफाई करते हुए कहा की कोरोना जैसी महामारी से अपने देश, अपने राज्य और अपने वार्ड के लिए इतना करना तो हमारा भी कर्त्व्य है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की भी अपील की।