Corona Update : देश में बीते दिन मिले 19,673 नए मरीज, सक्रिय मामलों में भी हुआ इजाफा | Nation One
Corona Update : भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 19,673 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,19,811 हो गई है। इनमें से 5,26,357 मरीजों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,43,676 हो गई है। एक दिन पहले देश में 20,408 नए मामले दर्ज हुए थे। देश में चार दिनों बाद दैनिक मामलों की संख्या 20,000 से कम रही है।
Corona Update : बीते दिन ठीक हुए 19,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,336 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,49,778 हो गई है।
देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,96,424 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.52 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
Corona Update : ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,45,606 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,101 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में शनिवार तक 67,17,856 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,451 मरीजों की मौत हुई है।
40,05,671 मामलों और 40,102 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,42,779 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
Corona Update : इन राज्यों में सामने आ रहे सबसे ज्यादा मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में हल्की गिरावट आई है और बीते दिन यहां 2,087 नए मामले सामने आए।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,548 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में शनिवार को 1,599 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कर्नाटक में बीते दिन 1,886 नए मामले सामने आए।
Corona Update : वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,04,25,69,509 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 31,36,029 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
दुनियाभर में 64 करोड़ लोगों की मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 57.67 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 64 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.30 लाख लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.40 करोड़ संक्रमितों में से 1.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।
Also Read : Sanjay Raut ED Raid : ईडी के छापे पर बोले संजय राउत- आत्मसमर्पण नहीं करूंगा, जारी रहेगी लड़ाई | Nation One