Corona Crisis : दिल्ली में लगाया गया एक हफ्ते का लॉकडाउन, आज रात 10 बजे से होगा लागू | Nation One
दिल्ली में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री केजरीवाल और अपराज्यपाल अनिल बैजल ने बैठक कर आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक यानि 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने जनता से कभी भी कोई झूठ नहीं बोला, जिस तरह के हालात हैं हमने हमेशा सही जानकारी दी है।
केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है, रोजाना ज्यादा केस आने के बाद दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है। इसके लिए हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।’ उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था अपनी सीमा पर पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान शादियों के लिए लोगों को ई-पास दिया जाएगा, हालांकि कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘आवश्यक सेवाओं के अलावा फूड सर्विस और मेडिकल सर्विस जारी रहेंगी। इसको लेकर जल्द ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।’