
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 21 जनवरी से निकालेगी जन आक्रोश यात्रा
हल्द्वानी: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के कार्यकर्तोओं ने जहां चुनावी प्रचार-प्रसार में कमर कस ली है तो वही कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जोरों शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। वही चुनावी प्रचार-प्रसार की इसी कड़ी में उत्तराखंड में कांग्रेस ने कमर कस ली है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में जन आक्रोश और परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे ‘वृक्ष मानव’ विश्वेश्वर दत्त सकलानी, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने आज दी। इस दौरान उन्होनें कहा कि 21 जनवरी से जन आक्रोश यात्रा शुरू होगी। आचार संहिता लागू होने से पहले देहरादून में यात्रा का समापन होगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में यह यात्रा प्रदेशभर में होगी। गढ़वाल में टिहरी और कुमाऊं में खटीमा से यात्रा का शुभारंभ होगा। छोटे से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश और जिलों के साथ ही सभी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी रोजगार, 15 लाख हर खाते में आने और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सहित तमाम वादों के खिलाफ कांग्रेस यह यात्रा निकालने जा रही है।