Congress : मल्लिकार्जुन खरगे ने संभाला कांग्रेस का पदभार, सामने है ये बड़ी चुनौतियां | Nation One

Congress : मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारी पूरी कर ली गई है।

पूर्व राष्ट्रपति राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिवाली के कारण दो दिनों के लिए टाल दी गई है। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले बघेल ने रायपुर में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। मुझे भी इस अवसर पर उपस्थित रहने को कहा गया है। इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं।

Congress : स्मारक स्थल का भी दौरा

कार्यभार संभालने से पहले खड़गे ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। वही खड़गे बुधवार सुबह राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे ।

वह पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी के स्मारक स्थलों के साथ-साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के स्मारक स्थल का भी दौरा करेंगे।

Congress : शशि थरूर को 6, 825 मतों के अंतर से हराया

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को हराकर खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6, 825 मतों के अंतर से हराया।

खड़गे को 7,897 वोट और थरूर को 1,072 वोट मिले थे। आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यभार संभालने के बाद जिम्मेदारी उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ लेकर आने वाली है।

Congress : खड़गे के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा

एक तरफ राजस्थान का राजनीतिक संकट तत्काल चुनौती के रूप में उनके सामने खड़ा है, तो वही अगले कुछ हफ्तों में होने जा रहे गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर करने की उम्मीदें बड़ी चुनौती है।

इसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का एकजुट होना खड़गे के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा होगी।

Also Read : Congress President : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर को 8 गुना मार्जिन से हराया | Nation One