बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला | Nation One

उत्तराखंड के लचर स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोगों को अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी सरकारी सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

वहीं लालचंद शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्वास्थ्य व्यवस्थाओ में सुधार नही किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।