आज दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने मालिकाना हक की कार्यवाही को लेकर लालकुआँ स्थित स्टेशन चौराहे पर एकत्र होकर, प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मालिकाना हक को लेकर जो शासनादेश जारी किया है हम उसका विरोध करते हैं। क्योंकि पूर्व की सरकार के द्वारा स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए शासनादेश जारी किया था जिसका वर्तमान कि प्रदेश सरकार ने संशोधन करते हुए स्थानीय लोगों को लूटने का प्रयास किया है जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि पिछली सरकार मे मालिकाना हक कि कार्यवाही में पूर्व सरकार मे शासनादेश में 100 वर्ग मीटर के लोगों को फ्री मालिकाना हक दिया जाना था। लेकिन वर्तमान में सरकार ने उस कॉलम को हटा दिया है।
साथ ही शासनादेश को संशोधन करते हुए 2004 का शासनादेश जारी कर दिया है। जिसमें सरकार ने अतिरिक्त चार्ज लगाते हुए 5% से 110% तक सर्किल रेट बढ़ा दिये है जिसका हम विरोध करते है। दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।