
पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, किए बड़े ऐलान | Nation One
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महामारी के कहर के कारण कई लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया है। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कोरोना संक्रमित हुए फिर भी वो लगातार सेवा कार्य में लगे रहे।
कर्तव्य पालन के दौरान 37 पुलिसकर्मियों को असमय काल के गाल में समाना पड़ा। उन्होंने कहा कि साल 2020-21 में अपनी जान गवाने वाले शहीदों में यूपी पुलिस के चार बहादुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उन्होंने कहा आज इस अवसर पर मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें लगातार कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
मैं प्रदेश के सभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
पुलिसकर्मियों के लिए योगी ने किए ये बड़े ऐलान
- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को कम करने के लिए महिला और बाल रक्षा संगठन की स्थापना की गई है।
- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस की व्यापक कार्रवाई से महिला और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना जगी है।
- उत्तर प्रदेश के हर जिले में 1500 से अधिक थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इसके मद्देनजर महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
- सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
- राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था को बनाए रखने और घटनास्थल पर जल्द पहुंचने के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आरक्षी-मुख्य आरक्षियों को वार्षिक रूप से 2000 रुपये भत्ता दिये जाएंगे।
आपको बता दें कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 24.19 करोड़ हो गए हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49.2 लाख हो गई है। जबकि अबतक 6.69 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार दुनियाभर में संक्रमितों का अकड़ा 24 करोड़ के पार पहुंच गया है।
वही मरने वालों की संख्या बढ़कर 49.2 लाख हो गई है। जबकि अबतक 6.69 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
वही अमेरिका 45,218,829 मामलों और 731,263 मौतों के साथ पर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
संक्रमण के मामले में भारत 34,108,996 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील, यूके, रूस, तुर्की, फ्रांस, ईरान, अर्जेंटीना, स्पेन हैं।