सीएम योगी पर मंडरा रहा आंतकी हमले का खतरा,UP पुलिस को अलर्ट जारी….

सीएम योगी पर मंडरा रहा आंतकी हमले का खतरा,UP पुलिस को अलर्ट जारी....

लखनऊ: मध्य प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और यू.पी. पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। यह हमला योगी के दिल्ली प्रवास के वक्त भी हो सकता है। खुफिया विभाग ने कहा कि योगी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत है।

अलर्ट में यह भी बताया गया है कि…

अलर्ट के मुताबिक यू.पी. और एन.सी.आर. में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है। हमले को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलर्ट में यह भी बताया गया है कि आतंकी यू.पी. के अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ में भी मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।