केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है इसके साथ ही बाबा के धाम में ठंड और भी बढ़ गई है। वहीं भारी बर्फबारी के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ में ही फंस गए हैं।
बता दें कि केदारनाथ के कपाट बंद होते ही 8:30 पर दोनों मुख्यमंत्रियों को बद्रीनाथ के लिए रवाना होना था। लेकिन बर्फबारी के कारण हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं हैं। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह बीते दिन केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां दोनों आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बर्फबारी का भी लुत्फ उठाया। वहीं गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी हुई। यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गयी।