मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं लिट्टीपाड़ा से पूर्व विधायक साइमन मरांडी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।
झारखण्ड संघर्ष में विशेष योगदान देने वाले साइमन मरांडी की कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।