Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Cloud Burst : उत्तरकाशी जिले में फटा बादल, हर तरफ मलबा ही मलबा | Nation One
 Cloud Burst : उत्तरकाशी जिले में फटा बादल, हर तरफ मलबा ही मलबा | Nation One
Uttarakhand

Cloud Burst : उत्तरकाशी जिले में फटा बादल, हर तरफ मलबा ही मलबा | Nation One

July 22, 2023 86

Cloud Burst : उत्तरकाशी जिले में बादलों ने देर रात खूब कहर मचाया। पुरोला, बड़कोट, नौगांव, मोरी क्षेत्र में भारी अतिवृष्टि हुई है। जिस कारण यहां सड़क, खेत, पैदल मार्ग, पुलिया और सड़क पर खड़े वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। पुरोला-खलाड़ी, पुजेली, चपटाडी आदि गांव को जोड़ने वाला आरसीसी पुल भी बह गया है।

अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण कुछ टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में पानी व मलबा भर गया है।

दोनों ओर बरसाती नाले का पानी बढ़ने के कारण बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीआरएफ तथा अग्निशमन की टीम शनिवार तड़के तत्काल मौके पर भेजी गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Cloud Burst : बादल फटने के कारण भूस्खलन

इसके साथ ही पुरोला के छाड़ा खड्ड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भारी बारिश से भूमि कटाव हुआ। कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल इन घटनाओं में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने विकासखंड पुरोला में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में दिनांक 22 जुलाई 2023 को अवकाश घोषित किया है।

सुनारा छानी के पास कमल नदी पर पैदल पुलिया भी बह गई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड व गंगनानी में बंद है। हाईवे और नौगांव पुरोला क्षेत्र को जोड़ने वाला मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और बंदरकोट के पास अवरुद्ध हो गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया।

Cloud Burst : रातभर हुई भारी बारिश

रातभर हुई भारी बारिश से यमुना, कमल नदी सहित आसपास की बरसाती नदियां अपने उफान पर हैं। पुरोला में छाड़ा गदेरे के निकट एक सीमेंट सरिया का गोदाम भी ऊफान की चपेट में आया।

छाड़ा नाले में पानी के कटाव के कारण कुछ घर असुरक्षित हो गए हैं। धान के खेतों में भी भूस्खलन हुआ है तथा तूफान का मलबा घुसा है। उक्त स्थान पर राहत बचाव के लिए थाना पुरोला पुलिस टीम रवाना हुई है।

भारी बारिश से धौन्तरी में तीन आवासीय भवनों को क्षति होने की सूचना है। उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग धौन्तरी के पास मार्ग बाधित होने की सूचना है। तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत नागणी के पास पानी भरने की सूचना है।

Cloud Burst : स्कूलों में छुट्टी घोषित

पुरोला के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि छाड़ा गदेरे में ऊफान के कारण कृषि भूमि समेत सड़क का भारी कटाव हुआ है।

गदेरे के दोनों ओर के मकानों को भी खतरा बढ़ गया है। मौके पर क्षति का आकलन करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यहां स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं में हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत दी है।

Also Read : NEWS : विदेश से लाए गए चीतों की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने जाहिर की चिंता, केंद्र से पूछे सवाल | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand Cloud Burst
Uttarakhand

Uttarakhand Cloud Burst : यहां बादल फटने से

by nationone_author September 10, 2022

Uttarakhand Cloud Burst : भारत नेपाल सीमा का निर्धारण करने वाली काली नदी में बीती रात अचानक पानी बढ़ गया,

Uttarakhand Rain
Uttarakhand

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में भारी बारिश से

by nationone_author August 20, 2022

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड के मौसम ने शुक्रवार की शाम ऐसी करवट ली कि भारी बारिश लोगों के लिए आफत

amarnath yatra 2022
Exclusive J and K Travel

Amarnath Yatra 2022: जब अमरनाथ घटना में खुद

by Nation One- Desk July 11, 2022

Amarnath Yatra 2022: दो दिन पहले अमरनाथ यात्रा मार्ग में बादल फटने के कारण बड़ा फैसला लिया गया है। बता

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy