मुख्यमंत्री योगी ने 189 व्यक्तियों को 3 करोड़ 20 लाख 41 हजार रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभन्न जनपदों के 189 व्यक्तियों को 3 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 08 फरवरी, 2020 के बीच कुल 3 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 189 लाभार्थियों को प्रदान की गई।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद अयोध्या के राम नरेश, गोरखपुर की कलावती, फिरोजाबाद के इकबाल तथा लखनऊ की तमन्ना वर्मा आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रासित है।