मुख्यमंत्री योगी ने प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित श्री गिरिराज किशोर हिन्दी साहित्य के जाने माने रचनाकार थे। ‘ढाई घर’, ‘पहला गिरमिटिया’ जैसी अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने साहित्य जगत को समृद्ध किया। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। गिरिराज किशोर के निधन से हिन्दी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वo गिरिराज किशोर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।