मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों के 458 व्यक्तियों को इतने करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की | Nation One
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 458 व्यक्तियों को 06 करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 07 मार्च से 13 मार्च, 2020 के बीच कुल 06 करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 458 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद पीलीभीत के जीशान, देवरिया की झलकारी कुमारी, फिरोजाबाद के योगेन्द्र कुमार तथा झांसी की राम किशोरी आदि शामिल हैंष लाथार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।