मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना के चलते उत्तराखंड में 31 मार्च तक लाँक डाउन की बड़ी घोषणा I Nation One
उत्तराखंड में आगामी 31 मार्च तक लॉक डाउन की बड़ी घोषणा कर दी है|
22 मार्च को जनता कर्फ्यू को जनता का प्रबल समर्थन मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की है|
इसके तहत केवल जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाई जाएगी|
इसके अलावा सीएम ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए, जनता कर्फ्यू को पूरी रात भर जारी रखने का आह्वान किया है|
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा करने की सलाह दी है|यह वो जिले हैं जहां कोरोना पाँजीटिव पाये गए हैं|