भोपाल | स्वंतत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर झंडा वंदन किया तथा सलामी ली। वहीं राष्ट्रगान के उपरांत मुख्यमंत्री निवास में भारत माता की जय-जयकार का उद्घोष हुआ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आजादी के पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य अत्यंत मेहनत लगन और निष्ठा के साथ किए जाने के फलस्वरूप उन्हें पुरस्कृत भी किया।
मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र, तथा सभी पुलिस निरीक्षकों को 5750/- रुपये, उप निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों को रूपये 5500 तथा प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों को रुपये 5000 का पुरस्कार प्रदान किया।
नेशन वन के लिए भोपाल से योगेश खरे की रिपोर्ट