मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व सांसद भानुप्रकाश सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व सांसद भानुप्रकाश सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल: मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व सांसद भानुप्रकाश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नरसिंहगढ़ रियासत के पूर्व महाराज और पूर्व कांग्रेस सांसद स्व. भानुप्रकाश का लंबी बीमारी के चलते इंदौर के अस्पताल में आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री नाथ ने शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख सहन करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।