मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने अनूप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री सम्मान की घोषणा पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने अनूप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री सम्मान की घोषणा पर दी शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां दूरभाष पर बस्तर बैण्ड के संयोजक अनूप रंजन पाण्डेय को पद्म सम्मान मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने कहा कि बस्तर की विविध पारम्परिक नृत्यों को जोड़कर पाण्डेय ने बस्तर बैण्ड के माध्यम से जो कार्य किया , उससे यहां की लोक कला संस्कृति को विशिष्ट पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने पाण्डेय से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार कलाकार हबीब तनवीर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए पाण्डेय ने रंगमंच तथा विविध कला क्षेत्रों के माध्यम से नूतन प्रयोग किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ -साथ राज्य की अन्य बोलियों के माध्यम से भी यहां की कला संस्कृति को समृद्ध किया है।